शिकोहाबाद: मिशन शक्ति फेज पांच का हुआ सीधा प्रसारण
-कोतवाली में पालिकाध्यक्षा सहित तमाम महिलाओं ने सीएम का भाषण सुना
शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति फेज 5 का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया। इसका प्रसारण प्रत्येक कोतवाली में कराया गया। कोतवाली में पालिकाध्यक्षा सहित तमाम महिलाओं ने आकर मुख्यमंत्री का लाइब प्रसारण सुना।
शनिवार को थाने में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण सुनवाया गया। इसके लिए थाने में एक बड़ी स्क्रीन लगवाई गई। जिसमें मुख्यमंत्री का संबोधन सुना गया। थाने में टेंट लगाकर टीवी पर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। जिसमें इंस्पेक्टर अनुज कुमार, चेयरमैन रानी गुप्ता, रश्मि, नीता धनगर सहित अन्य महिलाओं ने पहुंच कर भाषण को सुना।
Related Articles
इस दौरान थाने की महिला उपनिरीक्षक मधु बाला, महिला कॉन्स्टेबल सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। महिलाओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुना। अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। जिनसे महिलाओं को सशक्त बनाया जाए।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: शिविर में 190 मरीज मोतियाबिंद के हुए चयनित -
फ़िरोज़ाबाद: पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
शिकोहाबाद: निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर 28 को -
फिरोजाबाद: महिला शक्ति के शिविर मे 742 नेत्र रोगियों का हुआ परीक्षण -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फ़िरोज़ाबाद: एम्बुलेंस कर्मियों ने लौटाई घायल की नकदी, परिजनों को सौंपे 8,300 रुपये