शिकोहाबाद: प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने नसीरपुर कट पर किया स्वागत
शिकोहाबाद। आगरा से लखनऊ जाते समय नसीरपुर कट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री का कांग्रेसियों द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेसियों को निर्देश दिए कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जो अंतर है, उसको आम जनता तक पहुंचाने का कार्य कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को करना है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादों पर बनी है। आज व्यापारियों, छात्रों, किसानों, महिलाओं व आमजन मानस पर अत्याचार कर रही है। एस आईआर के दौरान सरकारी कर्मचारियों पर सरकार द्वारा इतना प्रेशर बनाया जा रहा है कि प्रदेश में कई बीएलओ अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं। उनके परिवारी जन बिलख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी हर एक आम आदमी की लड़ाई इस सरकार से लड़ने के लिए तैयार है।
Related Articles
इस दौरान प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य शशि शर्मा, इटावा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, फिरोजाबाद नि वर्तमान जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी, नि वर्तमान शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष यश दुबे, जिला उपाध्यक्ष क्षेत्रपाल सिंह यादव, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम कुरेशी सभासद, विजय चतुर्वेदी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अवनीश यादव, गुलशन शर्मा, पंकज शर्मा, रवि यादव, कुलदीप यादव, राहुल यादव, प्रशांत और अभिषेक आदि लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं