शिकोहाबाद: पूर्व सैनिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
शिकोहाबाद। सैनिक समाज सेवा संगठन फिरोजाबाद के सदस्य पैगू अरांव सिरसागंज निवासी को शुक्रवार को सैनिक समाज सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंच कर भावभीनी श्रृद्धांजलि दी।
संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलबीर सिंह ने बताया कि पूर्व फौजी राघवेंद्र सिंह की गुरुवार को ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया। जानकारी होने पर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने और उन्हें श्रृद्धांजलि देने के लिए संगटन के पदाधिकारी और सदस्य पहुंचे। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलबीर सिंह यादव के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने मिलकर फौजी राघवेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ाकर रित और पुष्प अर्पित कर सैनिक सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।
Related Articles
इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, प्रमुख महासचिव प्रयाग चद्र, कोषाध्यक्ष ध्रुव जीत सिंह, ई. रामब्रेश यादव, मीडिया प्रभारी अवधेश कुमार, सिरसागंज तहसील अध्यक्ष कमलेश कुमार, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुरारीलाल, ज्ञानी राम और अखलेश कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: बीबीए के छात्र-छात्राओं ने मनाया होलिकोत्सव