शिकोहाबाद: सर्द मौसम में कंबल पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे
-महिला आयोग की अध्यक्षा ने रोटी बैंक के कार्य को सराहा
शिकोहाबाद। सामाजिक संस्था रोटी बैंक द्वारा शुक्रवार को ग्रीन पार्क में एक समारोह के दौरान कंबल वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में साधू, महात्मा, गरीब, असहाय और जरूरतमंद कंबल लेने पहुंचे। कड़ाके की ठंड में कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और महिला आयोग की अध्यक्षा ने कहा कि सभ्रांत लोग गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आएं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर सिंह, एमएलसी रजनीकांत, पूर्व विधायक हरिओम यादव, राजीव अग्रवाल पूजा ग्रुप, राजकुमार अग्रवाल, चेयरमैन रानी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन रघुवर दयाल गुप्ता, रोटी बैंक के अध्यक्ष वरुण सिंघल, ठाकुर अश्वनी सिंह और विवेक अग्रवाल मंच पर उपस्थित रहे अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन और माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Related Articles
इसके बाद मुख्य अतिथि और अतिथियों ने पार्क में बैठे साधू, संतों और महिलाओं को कंबल वितरण किये। इसके बाद रोटी बैंक के ट्रस्टियों ने सभी साधु संगत एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। दोपहर 12 बजे से कंबल वितरण प्रारंभ किया, जो देर शाम तक चलता रहा। लगभग 5100 कंबलों का वितरण किया गया। सर्द मौसम में कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि रोटी बैंक प्रतिदिन जरूरतमंदों को खाना खिला रही है। इसके साथ ही हर साल सर्द मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर महान सेवा का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि जो लोग सभ्रांत हैं, वह गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आएं तो उन्हें मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में संजीव शाह, संजीव अग्रवाल, राजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, अमृत गर्ग,नवीन अग्रवाल, अंबुज सिंघल, अतुल गुप्ता, संजीव गुप्ता, कौशलेन्द्र गुप्ता और नगर पालिका के सभासद, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं