शिकोहाबाद: सट्टा माफिया की 69 लाख 66 हजार की संपत्ति हुई कुर्क
-मक्खनपुर पुलिस ने शिकोहाबाद के मुहल्ला रुकनपुर में की कार्यवाही
शिकोहाबाद। नगर के सट्टा माफिया पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपित की संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की। गुरुवार को एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस ने ढोल बजा कर मुनादी की और मकान में सील लगाई।
नगर के मुहल्ला रुकनपुरा में शकील मास्टर सट्टा कारोबार करते हैं। उन पर पुलिस ने अब तक लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज किए हैं। जिसमें गैंगेस्टर भी शामिल है। आरोपित द्वारा अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति को कर्क करने की कार्यवाही जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में की गई। पुलिस ने शकील की 69 लाख 66 हजार 228 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित रही।
Related Articles
मक्खनपुर थाना प्रभारी चमन शर्मा ने माइक पर संपत्ति कुर्क करने का पूरा ब्योरा पढ़ कर सुनाया और नगाड़े बजवा कर सभी को सुनाया। इसके बाद मकान की तलाशी ली गई। उसके बाद बाहर के गेट पर प्रशासन ने अपना ताला लगा कर उसे सील कर दिया। मकान पर बैनर लगाया गया है कि अब यह संपत्ति सरकार की है। इसे कोई खरीद-बेच नहीं सकता है।
इस दौरान एसडीएम गजेंद्र पाल सिंह, सीओ अरुण चौरसिया, शिकोहाबाद इंस्पेक्टर अनुज राणा और मक्खनपुर थाना प्रभारी चमन शर्मा उपस्थित रहे। इससे पूर्व लगभग दो साल पहले थाना शिकोहाबाद ने शकील की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। जिसे न्यायालय के आदेश पर वापस किया गया था।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: विकास प्राधिकरण का अवैध झोपड़ी पर चला बुलडोजर -
फिरोजाबाद: उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और युवान यंग स्टार ने मारी बाजी -
फिरोजाबाद: चित्रकला में योग्यता प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय रही -
फ़िरोज़ाबाद: बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: साहित्य, कला, खेल, समाज सेवा से जुड़ी चौबीस विभूति हुई सम्मानित -
फिरोजाबाद: समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए युवाओं की आवश्यकता-अनूप चंद्र जैन