शिकोहाबाद: सेठ एम. आर. जयपुरिया के बच्चो ने पर्यावरण परिसर मे वन दर्शन किये
शिकोहाबाद। बटेश्वर रोड स्थित पर्यावरण मित्र परिसर मे सेठ एम. आर. जयपुरिया के विद्यार्थियों ने पर्यावरण मित्र परिसर में आकर वन दर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में बच्चे बहुत उत्साहित रहे। वे पेड़ों को छूकर उनके जीवंत होने का अहसास कर रहे थे।
उमस भरी गर्मी में, कैसे एक पेड़, तापमान को नियंत्रित कर सकता है, विद्यार्थियों ने इसका अनुभव किया। विद्यार्थियों का चेहरा मौन अवस्था में कह रहा था कि उन्होने ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने का हथियार खोज लिया है। पेड़ लगाओ और उसे बचाओ के लिये सभी बच्चो को प्रेरित किया गया।
Related Articles
इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों ने जैविक खाद क्षेत्र, जैविक सब्जी क्षेत्र, जानकी देवी आवला वाटिका, मौसमी-नीबू बागान, अनंत वन, जमनालाल अरण्य, कमललाल कानन वन क्षेत्र का भ्रमण किया। वन दर्शन के उपरांत संस्था सदस्यों ने पॉलिथीन से होने वाली हानियों के विषय में बताया। सभी बच्चों ने संस्था अध्यक्ष किरण बजाज का धन्यवाद किया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति