शिकोहाबाद: ठाकुर मुरली मनोहर मंदिर की छत गिरी
शिकोहाबाद। मुहल्ला खेड़ा में एक प्राचीन ठाकुर मुरली मनोहर का मंदिर है। इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित है। जहां प्रतिदिन सुबह शाम पूजा अर्चना की जाती है। बुधवार को हुई बारिश के चलते रात में मंदिर की छत अचानक गिर पड़ी। गनीमत रही कि इस दौरान ठाकुर जी महाराज को कोई नुकसान नहीं पहूंचा। मंदिर की छत गिरने से पुजारी परेशान हैं। अब मंदिर में पूजा अर्चना भी नहीं हो पा रही है।
मंदिर के पुजारी मदन मोहन ने बताया कि वह मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। ठाकुर मुरली मनोहर का मंदिर काफी प्राचीन है। यह एक कमरे में स्थापित है। काफी पुराना होने के कारण भगवान के मंदिर की छत जर्जर हो चुकी थी। जो बुधवार को बारिश के बाद रात में अचानक भरभरा कर गिर पड़ी।
Related Articles
उन्होंने बताया कि भगवान ठाकुर मुरली मनोहर के ऊपर छत है, लेकिन शेष हिस्से की छत गिर पड़ी है। उन्होंने प्रशासन से मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की है। जिससे ठाकुर मुरली मनोहर की पूजा अर्चना में कोई व्यवधान ना हो।
ये भी पढ़ें
-
आगरा: आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई- मंडलायुक्त -
आगरा: मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा -
नई दिल्ली: जलेसर की बेटी हिमांजलि गौतम को न्यूयॉर्क और मिसौरी बार में प्रवेश -
पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात सैनिक की बीमारी से मौत -
फिरोजाबाद: संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के फिरोजाबाद स्टेशन पर ठहराव की मांग -
फिरोजाबाद: मुरी एक्सप्रेस का फिरोजाबाद स्टेशन पर हुआ ठहराव