शिकोहाबाद: उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी गठित
-डॉ सहदेव सिहं के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर दी बधाई
शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का वार्षिक बैठक का आयोजन रॉयल होटल विधायक निवास लखनऊ में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे ने की। इसमें संघ की नवीन कार्याकिरणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुने गये सभी पदाधिकारियों को पुष्प माला पहना कर स्वागत किया।
मीटिंग में सबसे पहले सेवा निवृत होने वाले प्रदेश महामंत्री नन्द प्रकाश प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौर, कोषाध्यक्ष चूड़ा मणि त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद सर्व सम्मति से अशोक कुमार पाल को प्रदेश महामंत्री,नीरज कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,डॉ सहदेव सिंह चैहान को कोषाध्यक्ष, गोंडा जिलाध्यक्ष सुशील सिहं पारस को व कानपुर देहात अवधेश सविता को प्रदेश उपाध्यक्ष, बस्ती ज्ञानेन्द्र भारती एवं फतेहपुर कुंवर सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री व सत्येन्द्र कुमार सिंह जिलाध्यक्ष बाराबंकी को लेखापरीक्षक पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। शेष कार्यकारिणी पूर्ववत रहेगी।
Related Articles
इस प्रस्ताव पर सदन में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एक ध्वनि में अपनी सहमति दी। इस अवसर पर भारी संख्या में जनपदीय संगठन के पदाधिकारी प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। संगठन के सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने सभी साथियों को पूर्ण आश्वस्त किया कि वे पूरी तन्मयता, कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से प्रदेश के शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, विद्यालयों व बच्चों के हितों की रक्षा के लिए शासन स्तर पर लम्बित समस्याओं का निराकरण कराने का हर सम्भव प्रयास करेंगें।
प्रदेश अध्यक्ष एवं पूरी टीम ने नव निर्वाचित टीम को माला पहना कर एवं मिष्ठान खिला कर बधाई दी। जिले में प्रदेश कोषाध्यक्ष का पद डॉ सहदेव सिंह चैहान को मिलने पर जिला अध्यक्ष करतार सिंह, विमल यादव, अनिल कुमार बघेल, अमर दीप शर्मा, भगवान दास शंखवार, प्रवेंद्र यादव, डॉ राघवेंद्र सिंह यादव, धमेंद्र कुमार कृष्णज, चंदन यादव, वकाश यादव, डॉ वींएन सिंह, आनंद बाबू, चेतन दीक्षित, विवेक अग्रवाल, सतीश देशमुख, दिनेश चंद्र, दीपक तेनगुरिया आदि तमाम साथियों ने बधाई दी। डॉ चैहान ने सभी का आभार व्यक्त किया है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न