शिकोहाबाद। एफएस विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, दौड़, गोला फेंक सहित अन्य कई प्रतियोगिताओं में 1200 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए कुलाधिपति डॉ दिलीप यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद का भी विशेष महत्व है। खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं। जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक हैं। अतिथियों ने क्रिकेट प्रतियोगिता के दोनों टीमों के कप्तानों को आमंत्रित कर टॉस कराया तथा खिलाड़ियों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएँ दीं। प्रतियोगिता के प्रभारी गजेन्द्र यादव, डॉ शैलेन्द्र सिंह चौहान रहे। इस दौरान संतोष यादव तिरुपति ग्रुप, कुलाधिपति डॉ दिलीप यादव, प्रतिकुलाधिपति डॉ, योगेश यादव, ट्रस्टी डॉ. राहुल यादव, डॉ. नितिन यादव, कुलपति डॉ.संजीव भारद्वाज, महानिदेशक डॉ. अभिनव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।