शिकोहाबाद: विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित
शिकोहाबाद। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार को भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीर योद्धाओं के सम्मान में संविधानवादी सैनिक समाज सेवा संगठन ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा विजय दिवस के पावन अवसर पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश की ऐतिहासिक विजय में योगदान देने वाले वीर पूर्व सैनिकों के सम्मान हेतु घर.घर जाकर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर 1971 युद्ध के वीर योद्धा फौजी सूबेदार आरडी शर्मा फिरोजाबादद्ध को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन वीर योद्धाओं ने राष्ट्र की रक्षा हेतु अदम्य साहस, शौर्य एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए युद्ध लड़ा, जिसके परिणामस्वरूप भारत को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई और हम प्रतिवर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में गर्व एवं सम्मान के साथ मनाते हैं। इस सम्मान समारोह में संगठन के निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Related Articles
संरक्षक इंजीनियर रामब्रेश, जिला अध्यक्ष विशेष कुमार, नगर अध्यक्ष एसआई मुरारी लाल, फौजी रूप सिंह, कोषाध्यक्ष ध्रुव सिंह, मीडिया प्रभारी अवधेश कुमार फौजी, करन सिंह फौजी, दलवीर सिंह राजपूत, तहसील अध्यक्ष फौजी श्यामवीर सिंह, सूबेदार आरडी शर्मा। ईं. रामब्रेश ने बताया कि संविधानवादी सैनिक समाज सेवा संगठन का मुख्य उद्देश्य देश की सेवा में समर्पित रहे वीर सैनिकों को सम्मान प्रदान करना, उनके त्याग और बलिदान को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना तथा नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करना है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं