सिरसागंज: पोस्टर प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम, द्वितीय इरम रही
सिरसागंज। एम डी जैन इंटर कॉलेज, के प्रधानाचार्य नीरज जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में कक्षा 11 एवं 12 के नागरिक शास्त्र विषय की छात्राओं के मध्य भारतीय संविधान पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों के पोस्टरों की प्रशंसा करते हुए बताया कि भारत का संविधान, भारत का सर्वाेच्च विधान है। भारत का संविधान संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ था। इसलिए 26 नवम्बर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस के रूप में सम्पूर्ण देश में मनाया जाता है।
Related Articles
संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा, स्थायी अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद एवं प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर थे। इस संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे। 26 नवम्बर 1949 को पारित होने के पश्चात भारत में संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसलिये प्रतिवर्ष 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षाेल्लास से मनाया जाता है।
इस प्रतियोगिता में प्रथम मोनिका, द्वितीय इरम एवं तृतीय साधना ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन संदीप जैन ने किया। इस प्रतियोगिता में रुचि यादव, अपूर्वा, साक्षी, तान्या पाटकर, बबिता, खुशबू, तबस्सुम, कीर्ति, काजल, संध्या, तन्वी, डॉली एवं विशाल की सहभागिता रही। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
ये भी पढ़ें
- फिरोजाबाद: उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्त्री पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
- फिरोजाबाद: दाऊदयाल महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रकाश डाला
- फिरोजाबाद: भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर डाला प्रकाश
- शिकोहाबाद: प्रधानमंत्री साइकिल यात्रा का एफएस विश्वविद्यालय में हुआ स्वागत
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ