सिरसागंज: पोस्टर प्रतियोगिता में सलोनी रहीं प्रथम
- महिलाओं का स्वच्छता में योगदान विषय पर आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता
सिरसागंज। नगर पालिका परिषद सिरसागंज के तत्वाधान में शौर्य दिवस के कार्यक्रम की श्रखंला के प्रथम दिवस पर महिलाओं का स्वच्छता में योगदान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन एमडी जैन इंटर कॉलेज, में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद सिरसागंज अध्यक्ष रंजना सिंह, महेश पाल राना, स्वच्छ भारत अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर अश्वनी कुमार जैन, संदीप जैन एवं संजय कटारा ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। नगर पालिकाध्यक्ष रंजना सिंह ने सभी छात्राओं के पोस्टरों का अवलोकन करते हुए उनके द्वारा बनाए गए पोस्टरों की सराहना की।
Related Articles
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शौर्य दिवस के अंतर्गत 13 नवम्बर तक यह कार्यक्रम नगर के विद्यालयों में आयोजित किये जायेंगे। जिसमें प्रथम दिवस पर विद्यालय की कक्षा 11 एवं 12 की 52 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
जिसमें प्रथम स्थान सलोनी, द्वितीय स्थान मोनिका, तृतीय स्थान शिखा, चतुर्थ स्थान सिमरन, पंचम स्थान अपूर्वा एवं षष्ठम स्थान काजल ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को समस्त अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन संजय कटारा, अनुज कुमार एवं काजल ने किया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति