सिरसागंज: विद्यार्थियों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
सिरसागंज। विज्ञान भारती के कार्यालय पर विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य मीडिया समन्यवक अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ ग्रहण कराई।
उन्होंने कहा कि वे सदैव यातायात के नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा हेतु सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनेंगे, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनेंगे। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाएंगे, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाएंगे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन एवं इअर लीड का प्रयोग नहीं करेंगे, शराब पीकर या नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाएंगे एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।
Related Articles
उन्होंने विद्यार्थियों को स्वंय एवं अन्य सभी व्यक्तियों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। शपथ ग्रहण करने में दीक्षा, ज्योति, माधुरी, ऐंजल यादव, स्वीटी तिवारी, भावना, दीपिका, रितिक, रोहित, मनीष कुमार, हर्ष कुमार आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न