सिरसागंज: विज्ञान कैम्प में चाकू के वार से दिखावटी घायल कर बताया अंधविश्वास का ढोंग
सिरसागंज के निःशुल्क विज्ञान कैम्प में ‘फ़र्ज़ी खून’ का रासायनिक प्रयोग
सिरसागंज। विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य मीडिया समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में विज्ञान भारती के कार्यालय पर निःशुल्क विज्ञान कैम्प के 17 वें दिवस पर चाकू से दिखावटी घायल कर अंधविश्वास का ढोंग बताया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस निःशुल्क विज्ञान कैम्प के 17 वें दिवस पर विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ाने के लिए उन्हें विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों को सिखाया जा रहा है। जिससे विद्यार्थी में विज्ञान को करके सीखने की प्रवत्ति में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि 17 वें दिवस पर विद्यार्थियों को ग्रामीण अंचल में ढोंगी व्यक्ति भोले ग्रामीणों को अपनी बातों में उलझाकर चाकू से दिखावटी घायल करके उन्हें डराते हैं।
Related Articles
उन्होंने बताया कि ऐसे ढोंगी व्यक्ति पहले अपने हाथ या किसी अंग पर पहले पौटेशियम सल्फो सायनाइड का घोल लगाकर सुखा लेते है। उसके बाद चाकू पर फेरिक क्लोराइड का घोल लगाकर उसी स्थान पर वार करके दिखाते हैं, जिनकी क्रिया के फलस्वरूप उसी अंग पर खून जैसा रंग दिखाई देने लगता है। खून जैसे रंग को दिखाकर विद्यार्थियों को अंधविश्वास को दूर करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर माधुरी, ऐंजल यादव, ज्योति, स्वीटी तिवारी, दीक्षा, आयुषी, भावना, मुकुल कुमार, मनीष कुमार, अर्पित कुमार, रोहित कुमार, रितिक कुमार, हर्ष कुमार आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न