सिरसागंज: विज्ञान कैम्प में शीशे पर भूत की आकृति देखकर विद्यार्थी हतप्रभ
सिरसागंज। विज्ञान भारती के कार्यालय पर निःशुल्क विज्ञान कैम्प के 26 वें दिवस पर शीशे पर भूत की आकृति को दिखाकर अंधविश्वास पर कुठाराघात किया। विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य मीडिया समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को शीशे पर भूत का प्रकट होने के अंधविश्वास को बताया।
उन्होंने कहा कि ढोंगी बाबा सर्वप्रथम एक काँच की शीट पर पौटेशियम सल्फो सायनाइड के घोल को भूत की आकृति में लगाकर सूखा देते हैं। उस कांच के शीशे के चारों ओर अगरबत्ती आदि जलाकर भूत होने का दिखावा करते हैं। उसके बाद बड़ी सफाई से शीशे पर फेरिक क्लोराइड के घोल को इस प्रकार लगाते हैं। जिससे भूत की आकृति लाल रंग की उभरकर दिखने लगती है।
Related Articles
इस प्रकार शीशे पर भूत को देखकर विद्यार्थी हतप्रभ रह गए गए। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास से नाता तोडो, विज्ञान से नाता जोड़ो। इस अवसर पर ऐंजल यादव, ज्योति, करिश्मा, संगम, आयुषी, भावना, स्वीटी तिवारी, दीक्षा, मुकुल, मनीष, रोहित, विशाल, सचिन आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति -
फिरोजाबाद: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार -
फिरोजाबाद: नाबालिंग बालिका के दुष्कर्म के आरोपी आजीवन कारावास -
फिरोजाबाद: गैगस्टर के आरोपी की 13 लाख 39 हजार की अचल सम्पत्ति कुर्क -
फिरोजाबाद: दो आरोपियों को साढे तीन, तीन वर्ष का कारावास