टूंडला: ग्रामीणों ने कच्ची सड़क पर जलभराव को लेकर सौंपा ज्ञापन
टूंडला। रविवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आरके सिंह बघेल ने नगला रति से अनवारा को जाने वाली कच्ची सड़क पर जलभराव को लेकर उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अनवारा के अंतर्गत एक कच्ची सड़क है। जिस पर लगभग 10-11 गाँव के ग्रामिणों व उनके परिवारजनों का आवागमन रातो दिन का बना रहता है। उक्त सड़क पर हिंदू मरघट, मुस्लिम कब्रिस्थान, विद्यालय आदि है। नगला रती के पास दोनों साइड तलाब बने हुये है, जिसमें पानी का निकास न होने के कारण कच्ची सड़क पर भारी मात्रा में पानी भरा हुआ है।
Related Articles
जिसके कारण क्षेत्रीय ग्रामिणों एवं उनके परिवारजनों को आने जाने में काफी कठिनायों का सामना करना पड़ रहा है तथा ग्रामिणों के साथ कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। क्षेत्रीय ग्रामिणों एवं उनके परिवारजनों की समस्या पर ध्यान देते हुये उक्त जलभराव को कच्ची नाली के माध्यम से निकलवाने हेतु उचित कार्यवाही करें।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: बीबीए के छात्र-छात्राओं ने मनाया होलिकोत्सव