टूंडला: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत
टूंडला। बदायूं से आगरा जाते समय मंगलवार को सुभाष चौराहा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर भाजपा ने महात्मा गांधी का अपमान किया है। इस पर जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। एसआइआर को लेकर कहा कि भाजपा अपने हिसाब से नाम काट और जोड़ रही है। भाजपा द्वारा कुर्मी समाज के व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर कहा कि पहले भी भाजपा में कुर्मी समाज से प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। भाजपा कितने भी प्रयास कर ले लेकिन आने वाले चुनावों में उसे हार का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, नगर अध्यक्ष जमील अब्बास, कन्हैया शर्मा, रनवीर ठैनुआं आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं