टूंडला: मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण
टूंडला। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समाज कल्याण विभाग से अनुदानित एवं स्वैच्छिक संस्था के माध्यम से संचालित वृद्धाश्रम,बन्ना रोड टूंडला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में 20 महिला व 22 पुरुष संवासियों सहित कुल 42 संवासी तथा 9 कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने संवासियों से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें फल एवं मिष्ठान वितरित किए। बताया गया कि कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 50 संवासियों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।साथ ही गत माह आयोजित आयुष्मान कार्ड शिविर में 17 संवासियों के कार्ड बनाए गए,जबकि शेष के नाम सूची में होने के कारण कार्ड नहीं बन सके।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन