टूंडला: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 38 शिकायतें, 7 का हुआ निस्तारण
टूंडला। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को एडीएम फिरोजाबाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमें एडीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुना,कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया।
एडीएम विशु राजा ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनका निस्तारण कराया।करीब एक घंटे तक एडीएम ने पीड़ितों की शिकायतों को सुना,और उनके जाने के उपरांत एसडीएम अंकित वर्मा ने दोपहर दो बजे तक शिकायतों को सुन उनका निराकरण कराया।एसडीएम ने बताया कि 38 में से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है।
Related Articles
सबसे अधिक शिकायत विद्युत विभाग,ब्लॉक, पुलिस,राजस्व और विकास विभाग की रहीं। समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। इस दौरान तहसीलदार राखी शर्मा,नायब तहसीलदार, बीडीओ प्रभात रंजन शर्मा, एसडीओ दुष्यंत कुमार, एडीओ पंचायत, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति