टूंडला: स्वदेशी अपनाने व आत्मनिर्भर भारत बनाने पर बृज क्षेत्र अध्यक्ष ने दिया जोर
-आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बृजक्षेत्र अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता
टूंडला। मंगलवार को भाजपा द्वारा आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विधानसभा का सम्मेलन बेनीवाल गार्डन टूंडला में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन दीपक चौधरी व आकाश शर्मा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्विजय सिंह शाक्य क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र ने प्रबुद्धजनों, व्यापारियों,पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनानें दिशा में जीएसटी की दरें कम होने से,नियम और प्रक्रियाएं और आसान बनने से हमारे लघु एवं कुटीर उद्योगों को बहुत फायदा होगा,उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स भी कम देना होगा।
Related Articles
उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि हम सभी प्रदेशवासी भारत में बने सामान का ही उपयोग करें,जिससे देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिले।आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियानश् स्वदेशी के मॉडल जिस पर आधारित होगा,वही आत्मनिर्भर भारतश् और श्विकसित भारतश् की संकल्पना को पूरा करेगा,स्वदेशी,आत्म निर्भर भारत की आत्मा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्म निर्भर भारत के आह्वान ने बीते पाँच वर्षों में हर भारतीय के मन में नया आत्मविश्वास जगाया है।
आत्मनिर्भर भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि किसानों, कारीगरों,उद्यमियों और स्टार्ट-अप्स की शक्ति को पहचानने और अपनाने का संकल्प है। आइए हम सभी गर्व से स्वदेशी उत्पादों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएँ और स्थानीय उद्योगों को नई ऊँचाई दें।जब हर घर स्वदेशी बनेगा, तभी भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर और अधिक दमक उठेगा।हमारा संकल्प है,हमारा मंत्र है भारत को आत्म निर्भर बनाना ही होगा,हर वो प्रोडक्ट जो हम भारत में बना सकते हैं,वो हमें भारत में ही बनाना है।
जीएसटी की दरों में कमी से व्यापारियों को सीधा लाभ मिला है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार व्यापारियों के हित में निरंतर प्रयासरत है, जिससे व्यापारिक माहौल और भी सहज हो रहा है।साथ ही उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे ग्राहकों को भी इसके बारे में जागरूक करें। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल देते हुए उसके सामाजिक और आर्थिक लाभों को विस्तार से बताया।जीएसटी बचत उत्सव में कम टैक्स, ज्यादा तरक्क़ी, कृषि उपकरणों पर घटे जीएसटी से किसानों को मिलेगी राहत, जिससे वे आधुनिक तरीकों को अपनाकर उपज बढ़ा सकें और खेती को और मज़बूत बना सकें।
यह पहल कृषि को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जीएसटी 2.0 ने जीवनरक्षक दवाओं, स्वास्थ्य उपकरण एवं स्वास्थ्य बीमा को सस्ता करके देश के आम नागरिक को राहत पहुँचायी है। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व प्रेमपाल सिंह धनगर विधायक टूंडला ने सम्बोधित करते हुऐ कहा कि नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म का लाभ प्रदेश एवं देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के साथ ही महंगाई को न्यूनतम स्तर पर लाने में सहायक सिद्ध होगा।इस दौरान चौयरमेन टूंडला भंवर सिंह व सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता बेनीवाल गार्डन में उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: नौ अपराधी गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: लूट कांड में दूसरा मुख्य आरक्षी गिरफ्तार, पांच लाख बरामद -
फिरोजाबाद: छात्राओं ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डाला प्रकाश -
फिरोजाबाद: ई-ऑफिस प्रणाली में आगरा मंडल में नगर निगम फिरोजाबाद पहले स्थान पर रहा -
फिरोजाबाद: नगरोदय योजना में कराएं जा रहे कार्यो की डीएम ने दी स्वीकृति -
फिरोजाबाद: पुरूष वर्ग में सेंट्रल जोन और महिला में राजस्थान की टीम रही विजेता