टूंडला: विवाहिता संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकी मिली
-- मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
टूंडला। बीती रात एक विवाहिता संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकी मिली ,तत्काल परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इसके बाद परिजन विवाहिता के शव को अंबेडकर पार्क में छोड़कर फरार हो गए।विवाहिता के ससुराल पहुंचने पर मायका पक्ष ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है,उन्होंने पति सहित 6 ससुरालियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मृतका की पहचान थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी सोमवती पुत्री विनोद कुमार के रूप में हुई है।उसकी शादी 27 मई 2023 को देवखेड़ा निवासी अजीत कुमार से हुई थी।सोमवती के पिता विनोद कुमार के अनुसार शादी में तय दहेज दिया गया था। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले सोमवती को संतानहीन होने का ताना मारने लगे और दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे।
Related Articles
विनोद कुमार ने बताया कि उसके दामाद अजीत ने फोन पर उन्हें सूचित किया कि उनकी बेटी की किसी ने हत्या कर दी है।जब वे मौके पर पहुंचे तो सोमवती घर में मृत अवस्था में पड़ी थी और सभी ससुरालीजन फरार थे।मृतका के पिता विनोद कुमार ने पति अजीत कुमार, जेठ रंजीत कुमार,बबलू,ससुर मुन्ना लाल,सास ज्ञान देवी और नंद रुबीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि शव को मोर्चरी भेज दिया गया है और मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है,और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्य वाही की जाएगी।
कार्य वाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: दो भाईयों को सात-सात वर्ष का कारावास -
फिरोजाबाद: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला एम.आर. गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: शादी का झांसा देकर युवती से ठगे 4.19 लाख, रिपोर्ट दर्ज -
फिरोजाबाद: विभिन्न थानों की पुलिस ने पांच अपराधी दबोचे -
शिकोहाबाद: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर पर की चर्चा