ट्यूबवेल ऑपरेटर ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
-सुसाइड नोट में पत्नी-ससुर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में एक 32 वर्षीय ट्यूबवेल ऑपरेटर ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने एक सुसाइट नोट छोड़ा है। जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक योगेश कुमार गुप्ता उर्फ टिंकू का शव सोमवार की सुबह घर में फंदे पर लटका मिला है। परिजनों के अनुसार योगेश ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि योगेश नगर निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।
Related Articles
सुसाइड नोट में योगेश ने अपनी पत्नी खुशी और ससुर मुकेश को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतक की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व खुशी से हुई थी। उनका एक दो वर्षीय बेटा भी है। परिवार में वह अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था।
थाना दक्षिण प्रभारी योगेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ