फिरोजाबाद। जनपद में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का मुख्य नोडल अधिकारी ने जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन एमआईबीपीएस को देखा। इस महत्वपूर्ण परियोजना से जनपद को लाभ होगा। परियोजना के कार्य काफी धीमी गति से हो रहे है। अक्टूबर 2024 में पूर्ण होने वाला कार्य अभी तक पूर्ण नही हुआ है। अधिकारी अधिक लेबर लगाकर कार्य को शीघ्र पूर्ण करेें।
मुख्य नोडल अधिकारी रूपान्जलि कार्तिक ने रामगढ़ उमरगढ़ के 12700 के.एल. क्षमता से युक्त जल जीवन मिशन फेस-4 के अंतर्गत सतही स्रोत आधारित पाइप पेयजल परियोजना को देखा। सीडब्ल्यूआर पंप हाउस क्लोरीनेटिंग रूम, सबस्टेशन बिल्डिंग इत्यादि का निरीक्षण किया। परियोजना 8 अप्रैल 2023 को शुरू हुई थी और 8 अप्रैल 2025 को समाप्त होनी थी। जो अभी तक पूर्ण नही हुई है।
विकास खण्ड हाथवंत के इन्दरई में निर्माणाधीन मैन इंटरमीडिएट बूस्टर पंपिंग स्टेशन को देखा। समस्त ग्रामीण क्षेत्रों को शुद्ध पेयजल से आच्छादित किया जाएगा। परियोजना को समय पूरा करने के लिए लेबरों की संख्या बढ़ाए। साथ ही यह भी ध्यान रहे की कार्य की गुणवत्ता बनी रहे। बालचंदपुर के कार्यो को देखकर समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम रमेश रंजन, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, एक्सईएन जल निगम आदि मौजूद रहे।
- फिरोजाबाद: हत्या के आरोपी को 14 वर्ष बाद मिला आजीवन कारावास - मई 31, 2025
- शिकोहाबाद: ऑक्सीजन प्लांट का हुआ माक ड्रिल - मई 31, 2025
- शिकोहाबाद: संयुक्त चिकित्सालय में बना जनपद का पहला माड्यूलर आपरेशन थिएटर - मई 31, 2025