फिरोजाबाद। पटना बिहार से नई दिल्ली मजदूरी करने जा रहे एक यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के साथ उसकी बुआ का लड़का भी था। उसने बताया कि मृतक ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था, तभी गिर गया।
पटना बिहार के गांव छियन्तर निवासी 23 वर्षीय भूपेंद्र कुमार पुत्र सुरेंद्र गुसाईं दिल्ली में मजदूरी करता था। मृतक के फुफेरे भाई मोनू कुमार ने बताया कि वह दोनों सिगार बेचने का काम करते हैं। वह दोनों बिहार से दिल्ली जा रहे थे। भूपेंद्र ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था। तभी तेज हवा का झोंका आने की वजह से वह थाना नगला खंगर क्षेत्र में नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। वह भी ट्रेन से नीचे उतर गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- फिरोजाबाद: हत्या के आरोपी को 14 वर्ष बाद मिला आजीवन कारावास - मई 31, 2025
- शिकोहाबाद: ऑक्सीजन प्लांट का हुआ माक ड्रिल - मई 31, 2025
- शिकोहाबाद: संयुक्त चिकित्सालय में बना जनपद का पहला माड्यूलर आपरेशन थिएटर - मई 31, 2025