फिरोजाबाद: दंपती को लहूलुहान कर चोरी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़

Share

फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला कर दंपति को घायल कर चोरी करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और सरिया बरामद हुई है।

एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि छह मई की रात एक बजे अनेक सिंह उर्फ दरोगा और उनकी पत्नी सरोज पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर चोरी के मामले में फरार आरोपित आशुतोष की तलाश में पुलिस लगी थी। तभी शनिवार रात साढ़े 12 बजे सूचना मिली कि आशुतोष किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा है।

थानाध्यक्ष वैभव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूरजपुर दुगमई नहर के पास चेकिंग कर रही थी। एक बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखा। पुलिस टीम ने रोका तो आरोपित ने फायर कर दिया। पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में आरोपित के पैर में गोली लगी और लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान आशुतोष निवासी कुअरा थाना भरथना, इटावा के रुप में हुई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 81

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *