फिरोजाबाद। भाजपा की नफरती और लुटेरी नीतियों से जनता परेशान होकर कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजर से देख रही है। उक्त विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने ग्राम मोहम्मदपुर (नारखी) में आयोजित संगठन सृजन बैठक में व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ फैलाकार सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिये लोगो को गुमराह कर रही है। राहुल गाँधी द्वारा भाजपा के झूठ को बेनकाब किया जा रहा है, जिसे जनता समझ भी रही है और आने वाले समय में भाजपा देश प्रदेश की सत्ता से बाहर होगी।
बैठक में राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र शुक्ला, संजय यादव, अजय यादव, विराट दिवाकर, उमाशंकर गर्ग, राकेश कुमार, विकास कुमार, भीकम पाल, रामवीर सिंह, मुकेश कुमार, कपिल कुमार, प्रदीप कुमार, गौरव कुमार, गोपाल गर्ग, महाराज सिंह, नंदराम, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रीतम सिंह एवं संचालन राजवीर सिंह ने किया।