फिरोजाबाद: हत्या और लूट के आरोपी रणजीत यादव की 15 लाख की अचल संपत्ति कुर्क

Share

फिरोजाबाद। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना एका पुलिस टीम ने गैंगलीडर रणजीत यादव पुत्र बादाम सिंह निवासी खुदादादपुर थाना जसराना की 15 लाख 8 हजार 872 रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। रणजीत यादव पर हत्या, बलवा, लूट और मारपीट जैसे कई संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। जनपद के विभिन्न थानों में उस पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। एसपी ग्रामीण त्रिगुन विशेन के अनुसार, रणजीत यादव अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपराधिक गतिविधियां करता था। उसने इन अपराधों से कमाए गए पैसों से जमीन खरीदी थी। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि जिलेभर में ऐसे अपराधी जिन्होंने अपराध के रास्ते पर चलकर भूमि पर कब्जा किया है, ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी संपत्ति को जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 130

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *