शिकोहाबाद: भाजपा वाले पहले वीफ कंपनी से लिया चंदा वापस करें बाद में उपदेश दें-संजय सिंह

Share

शिकोहाबाद। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चला रही है। इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। पार्टी आगामी पंचायत चुनावों पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। इन चुनावों में सफलता के बाद विधान सभा में पूरी ताकत के साथ उतरेगी। 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के सहयोग के बिना उत्तर प्रदेश में कोई सरकार नहीं बनेगी। उक्त विचार एटा रोड स्थित एक गैस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में एक मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी। पार्टी को गांव-गांव तक कैसे पहुंचाना है इस पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारियों में पार्टी जुटी हुई है। दिल्ली के दो सांसद उनके साथ है और पार्टी के संगठन से प्रदेश के सह प्रभारी भी हैं। हम सभी लोग कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं कि पार्टी को प्रदेश में कैसे मजबूत किया जाए। इसके बाद पार्टी पंचायत चुनाव में दमखम से लड़ेगी। बाद में 2027 के चुनाव में उतरेगी। पार्टी माह में दो कार्यक्रम करेगी जिसमें पहला सेवा और दूसरा संघर्ष का है।

उन्होंने लोनी विधायक द्वारा बकरीद पर बकरे की कुर्बानी ना देने और ईको फ्रेंडली केक काट कर बकरीद मनाने की मुस्लिम समाज से अपील की है। इस सवाल के जबाव में सांसद ने कहा कि लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर और उनकी पार्टी पहले (गाय काटने वाली) वीफ कंपनियों से चंदा लेना बंद करें और फिर उपदेश दें। दूसरे सवाल जमीअत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने आरोप लगाया है कि सरकार मदरसों पर जबरन तालाबंदी कर रही है। इस पर उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से किसी संस्था पर तालाबंदी करना गलत है। जांच करें और गलत गतिविधि अथवा अवैध पाये जाने पर कार्रवाई करें।

सह प्रभारी पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी का दो दिवसीय कार्यक्रम था। रविवार को कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया था। आज परीक्षण किया गया है। इसमें कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस अवसर पर करोल बाग विधायक डा. ह्रदेश चैधरी, पूर्व विधायक एवं सह प्रभारी उत्तर प्रदेश चैधरी सुरेंद्र सिंह, अनिल झा विधायक किराड़ी और शीलेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद उपस्थित रहे।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 130

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *