टूंडला: अहिल्याबाई होल्कर का जीवन महिला सशक्तिकरण और लोकहित के लिए समर्पित था–पर्यटन मंत्री

Share

टूंडला। पुण्यश्लोका लोकमाता देवी रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी अभियान 2025 के तहत पंचायत प्रतिनिधि जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम 25 मई 2025 को मोती इंपीरियल रिजॉर्ट में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुआ।

मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का धर्मनिष्ठ जीवन और सुशासन हमारे शासन का पथप्रदर्शक है। उन्होंने बताया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार इस ऐतिहासिक वर्ष को जन भागीदारी से मना रही है।विशिष्ट अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि अहिल्याबाई ने केदारनाथ से रामेश्वरम और द्वारका से गया तक सांस्कृतिक विरासतों का पुनरोद्धार किया। उन्होंने कई तीर्थों,घाटों और सड़कों का निर्माण करवाया। साथ ही युद्ध के मैदान में मुगल आक्रांताओं का सामना भी किया।

वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने न्याय और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,कार्यक्रम संयोजक हनुमन्त सिंह बघेल,डॉ लक्ष्मी नारायण यादव ब्लाक प्रमुख, रामगोपाल पप्पू लोधी पूर्व विधायक, विजय प्रताप सिंह छोटू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अनुजेश प्रताप सिंह, कमलेश राजपूत ब्लाक प्रमुख, हरीश घनगर, सचिन जैन, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, नीलम दिवाकर, रेनु उपाध्याय, उपेन्द्र बघेल, जुबिन भारद्वाज, सौरव गुप्ता, सोनू यादव, मनुसक पहलवान प्रधान, अरुण कुशवाह प्रधान, निहारिका वर्मा प्रधान, निर्दोष कुमार नन्दा, सतीश चंद्र प्रजापति, विशाल मोहन यादव, लोकेन्द्र पौनिया, रश्मी सिंह सहित बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्यगण, प्रधान गण, बीडीसीगण उपस्थित थे।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 81

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *