फिरोजाबाद: जब नारी आगे बढ़ती है, तो समाज और राष्ट्र प्रगति करते हैं-ब्रज बहादुर भारद्वाज

Share

फिरोजाबाद। मदनपुर ब्लाक व अरॉव ब्लाक के हॉल में पुष्पा देवी ब्लाक प्रमुख मदनपुर की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित हुआ। महिला सशक्तीकरण सम्मेलन के दौरान प्रतिभाशाली महिलाओं व बालिकाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज ने उपस्थित मातृशक्ति को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि यह कार्यक्रम नारी शक्ति, नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के संकल्प को और भी दृढ़ करता है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन हमें यह सिखाता है कि जब नारी आगे बढ़ती है, तो समाज और राष्ट्र प्रगति करते हैं। नारी सशक्तिकरण ही सशक्त भारत की बुनियाद हैं। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का संकल्प था कि हर महिला आत्मनिर्भर हो। इसी मंत्र को आत्मसात करते हुए मोदी सरकार ने मुद्रा योजना के जरिए लाखों महिलाओं को बिना गारंटी लोन देकर स्वरोजगार की शक्ति प्रदान की है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरिओम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, आयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू, संयोजक जोगेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख मदनपुर पुष्पा देवी ने भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, सिद्धार्थ मिश्रा बीडीओ, यशपाल यादव (मंडल अध्यक्ष), राघवेंद्र सिंह, विपिन शिवहरे, हरीश धनगर, हरि सिंह यादव, जीतू यादव, नवीन दुवे, अवधेश यादव, दिनेश, रामकेश यादव, प्रवीन यादव, राजनलाल यादव, राहुल पाठक आदि के अलावा क्षेत्रिय महिलाऐं मौजूद रही।

Ravi Kumar
Share
Ravi Kumar
Ravi Kumar

रवि कुमार एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं जो ऑटोमोबाइल, राष्ट्रीय समाचार और टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। पिछले 8 वर्षों से वे विश्वसनीय, तथ्यात्मक और ट्रेंडिंग जानकारी पाठकों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। रवि की लेखनी में विश्लेषणात्मक सोच और सरल भाषा का संतुलन देखने को मिलता है, जो हर वर्ग के पाठकों के लिए उपयोगी है।

Articles: 81

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *