फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

फिरोजाबाद। भारत रत्न, संचार क्रांति और आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82 वीं जन्म जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय मिलन स्थली मोढ़ा पर किया गया। वक्तओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

संगोष्ठी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर युवा क्रांति करने का काम किया। देश को आधुनिक भारत बनाने के लिए उनका पूरा जीवन समर्पित रहा। पड़ोसी देश श्रीलंका में भी शांति और सद्भावना कायम करने के लिए उनके द्वारा शांति सेना भेजी गई। जिससे वहां का ख़राब माहौल शांत हो सका। वे चाहते थे कि देश का गांव, गरीब, किसान मजबूत हो तभी विकसित भारत की कल्पना की जा सकती है।

इस दौरान प्रदीप कुमार शर्मा एड, जितेंद्र तिवारी, जहीर खाकसार, शांतिदास संखवार, अनिल यादव, अजय यादव, राजवीर सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, संजय रावत, कल्याण सिंह यादव, अमोल कुमार यादव, रवि कुमार, राहुल शर्मा एड आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 227

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *