फिरोजाबाद। अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कृत भारती परिवार, के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय शिव महापुराण एवं रुद्र महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ राधाकृष्ण मंदिर से निकली गई। जिसमें 251 सौभाग्यवती महिलाऐं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। शिव महापुराण कथा की भव्य कलश यात्रा राधा कृष्ण मन्दिर से प्रारम्भ होकर सदर बाजार, घंटाघर, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, गांधी पार्क चौराहा होते हुए पालीवॉल हॉल में पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर द्वारा फीता काटकर किया गया। कथा व्यास स्वामी प्रणव पुरी महाराज ने कहा कि शिवकथा सुनने से मनुष्य केे सभी पापों का नष्ट हो जाता है। कलश यात्रा में डॉ देवेंद्र शास्त्री, ओमप्रकाश शर्मा, गौरव गोयल, दीपक अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, नीरज जिंदल, भानु उपाध्याय, मनीष शर्मा, राजेश दुबे आदर्श, ब्राम्हनंद यादव, मनोज शर्मा, राकेश गोयल, विनोद चतुर्वेदी, महंत भोलेश्वर दयाल दीक्षित, गीतिका अग्रवाल, नीता अग्रवाल, मानसी, नीता, शिल्पा गरिमा, राकेश गोयल, मीरा गोयल, नीरज जिन्दल, शिल्पा जिन्दल, हनुमान प्रशाद गर्ग, देवब्रत पांडेय, ब्रजेश कटारा आदि मौजूद रहे।








