फिरोजाबाद: डीएम, एसएसपी ने अधिकारियों संग बाराबफात जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

फिरोजाबाद। डीएम, एसएसपी ने नगर में निकलने वाले बाराबफात जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बाराबफात के जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने नगला बरी, शीतल खां रोड, मोहम्मदपुर चौकी, सर्कुलर रोड, हाजीपुरा, 30 फूटा होते हुए नैनी ग्लास चौराहे पर तक जुलूस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होने लोगों त्यौहार का आपसी सौहर्द के साथ मनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी संतोष कुमार सिटी, थाना रामगढ़ संजीव दुबे, थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 261

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *