फिरोजाबाद: महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

-बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

फिरोजाबाद। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने राधाकृष्ण के स्वरूपों में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में शमा बांध दिया। वहीं मटकी फोर लीला विशेष आकर्षण का केंद्र रही।  महात्मा गांधी इंगलिश मीडियम स्कूल में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्लवे, नर्सरी और केजी के बच्चें राधाकृष्ण के स्वरूप में बडे ही आकर्षण दिखाई दे रहे थे। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाललीलाओं को प्रदर्शन किया। कक्षा दो से पांच तक के छात्र-छात्राओ ने देवकी नंदन तुमको वंदन, घुंघटा उठा के मिला तू अंखिया, जब कान्हा ने वंशी बजाई, मै बरसाने की छोरी, जो है अलवेला मधु नैना वाला, राधा कैसे न जले, मोहे मोर बनइयों बृंदावन को आदि भजनों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बच्चोे की प्रस्तुतियों ने सभी आंगुतको मन मोह लिया। वहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रबंधक राजेंद्र कुमार जैन, प्रधानाचार्य नीलम शुक्ला ने बच्चों का उत्सावर्धन कर जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाऐं दी।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 343

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *