फिरोजाबाद: मीट की दुकानों पर पुलिस व प्रशासन ने चलाया चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और नियमों के पालन को लेकर शनिवार को थाना रामगढ़ क्षेत्र में प्रशासन ने मीट की दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, थाना रामगढ़ पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संचालित मीट की दुकानों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की। टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 442

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *