सुभासपा ने जातिसूचक टिप्पणियों के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन

-मुख्यमंत्री से दोषियों पर कार्रवाई की मांग

फिरोजाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की जिला इकाई ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित एवं अतिदलित समाज के खिलाफ कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियां करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष ब्रजेश कश्यप मझवार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं, सांसदों और समर्थकों द्वारा सामाजिक रूप से वंचित वर्गों के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे समाज में आक्रोश और असंतोष का माहौल बन रहा है। ज्ञापन में समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं की कथित टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

सुभासपा ने मांग की कि जातिसूचक टिप्पणियां करने वालों, सोशल मीडिया पर वैमनस्य फैलाने वालों तथा कमजोर वर्गों के उत्पीड़न में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रशासन से पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित एवं अतिदलित समाज के सम्मान, सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की गई।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 370

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *