फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से यह अभियान प्रारंभ होगा। हमारे कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। सेवा संकल्प अभियान संगठन की इसी सेवाभावी कार्य संस्कृति को और अधिक प्रभावी बनाएगा। इस दौरान विधायक टूंडला प्रेम पाल सिंह धनगर ने आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, डॉ. अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, वृंदावन लाल गुप्ता, मोहनदेव शंखवार, डॉ. सत्यपाल सिंह राजपूत, राघवेन्द्र सिंह, चेयरमैन जसराना राजीव गुप्ता, चेयरमैन सिरसागंज रंजना सिंह, कमलेश राजपूत, सुशील चक, अजीत राजपूत, ओमेन्द्र बघेल, प्रमोद कुमार, संजय चक, नीलम दिवाकर, हनुमंत सिंह बघेल, शिवशंकर शर्मा, अवनीश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, रेनु उपाध्यक्ष, प्रशांत शर्मा, पवन चक, शिवा सैनी आदि मौजूद रहे।








