फिरोजाबाद: अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान ने दिवंगत सदस्य के आश्रित परिवार को प्रदान की सहायता राशि

फिरोजाबाद। महाराजा अग्रसेन के पावन सिद्धांत एक ईंट, एक रुपया की परंपरा को जीवंत करते हुए, अग्रबंधु सेवार्थ संस्थान ने समाज सेवा और बंधुत्व की एक अद्वितीय मिसाल पेश की है। संस्थान के समर्पित सदस्य स्व. अजय अग्रवाल के आकस्मिक निधन के उपरांत एबीएसएस परिवार उनकी शोकाकुल धर्मपत्नी प्रवीणा जैन के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हुआ। संस्था की कार्यकारिणी ने बताया कि, जनपद के 425 अग्रबंधुओं ने मात्र 250-250 रू. का सहयोग एकत्र कर एक लाख छह हजार इक्याबन रुपये की संबल राशि पीड़ित परिवार को डिजिटल माध्यम से सहयोग स्वरूप प्रदान की गई। यह पहल केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि संगठित समाज हर सुख-दुख में अपनों के साथ है।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 629

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *