फिरोजाबाद: ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

-आरोपियों से चोरी किए गए छह मोबाइल और 2900 रुपये बरामद

फिरोजाबाद। ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह घटना की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के छह मोबाइल और 29्र00 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों ने 16 मई को शेखपुरा समर स्पेशल ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तभी से उनकी तलाश की जा रही थी।

थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि झारखंड का एक परिवार 16 मई को आनंद बिहार से शेखपुरा बिहार के लिए सफर कर रहा था। इसी दौरान चोरों ने एस-10 कोच में स्थित उनकी सीट से एक बैग चोरी कर लिया था। जिसमें तीन मोबाइल, सात हजार रुपये और पायल थीं। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। फिरोजाबाद से शिकोहाबाद स्टेशन तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसमें तीन आरोपियों की पहचान की गई थी।

शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि तीनों आरोपी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर ओवरब्रिज के नीचे चोरी की योजना बना रहे हैं। टीम ने छापा मारकर औरैया, दिवियापुर के गपकापुर की मड़ैया निवासी शनि, इसी थाना क्षेत्र के गांव झटपटियापुर निवासी दीपक, अच्छलदा के रामनगरा निवासी अमरजीत को पकड़ लिया। तीनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 54

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *