फिरोजाबाद: एसपी सिटी ने भगवान राम की आरती उतारकर रामलीला का किया शुभारम्भ

-मेघनाथ के शक्तिबाण से लक्ष्मण हुए मूर्छित, रामदल में पसरा सन्नाटा

फिरोजाबाद। सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर कॉलोनी की रामलीला मंचन का शुभारंभ एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद द्वारा भगवान राम की आरती उतार कर किया गया।

अंगद के रामादल में लौटने के बाद रावण और राम की सेना दोनों आमने सामने आ जाती है। राम की तरफ से लक्ष्मण और रावण की तरफ से मेघनाथ युद्व करते है। दोनों में भयंकर युद्ध होता है। मेघनाथ लक्ष्मण के शक्ति बाण मार देता है लक्ष्मण मूर्छित होकर गिर पड़ते हैं। हनुमान जी लक्ष्मण को लेकर रामा दल में आते हैं। राम दुखी होते हैं और कोई उपचार पूछते हैं। तभी विभीषण बताता है लंका में सुसैन नाम का एक वैध है, वहीं लक्ष्मण का उपचार कर सकते है। राम की आज्ञा से हनुमान जी लंका से सुसैन वैध को लेकर आते हैं। वैध जी लक्ष्मण की तबीयत को देखते है और कहते है हिमालय पर्वत पर संजीवनी बूटी है, सुबह होने तक अगर वह आ जाएगी तो लक्ष्मण के प्राण बच जाएंगे।

हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने हिमालय पर्वत पर जाते हैं, रावण को पता चलता है कि हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने जा रहे हैं, तो वह कालनेमी से हनुमान की रास्ता रूकवाता है। हनुमान जी कालनेमी का वध कर देते हैं और संजीवनी बूटी लेने हिमालय पर पहुंच जाते हैं। तो पूरा पार्वत ही उखाड़ लाते हैं। सुबह होते ही राम दल में पहुंच जाते हैं। वैध जी पर्वत से बूटी लेकर लक्ष्मण को जीवित कर देते हैं। रामा दल में चारों तरफ खुशी का माहौल हो जाता है। इस दौरान श्रीनिवास शर्मा, राकेश शंखवार, थाना लाइनपार प्रभारी रमित कुमार, लक्ष्मीकांत शुक्ला, पंकज भारद्वाज, रमेश आनंद गिरि, सौरभ गुप्ता, सुनील वर्मा, मधुरिमा वशिष्ठ, मोहित सिंह, सिद्धार्थ त्रिपाठी, रोहित शर्मा, कौशल शर्मा, नरेश शर्मा, धीरज गुप्ता, मनीष सिंह, हिमांशु बिष्ट, संदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 29

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *