फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने हिमांशु कुमार सिंह का किया स्वागत

फिरोजाबाद। हिमांशु कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस पश्चिम का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. प्रकाशनिधि गर्ग एवं अध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस चाँद कुरैशी के नेतृत्व में हिमांशु कुमार सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। डॉ. प्रकाशनिधि गर्ग ने कहा कि हिमांशु कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस पश्चिम का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मैं बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। हिमांशु सिंह युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने, युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। आज देश के युवाओं को रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए एक मजबूत आवाज की आवश्यकता है। युवक कांग्रेस इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। स्वागत करने वालों में गुलाम जिलानी, नुरूल हुदा लाला राईन, वकार खालिक, राजीव शर्मा, सौरभ पोरवाल, मजहर बेग, सनी शर्मा, गोलू यादव, मानिक शर्मा आदि रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 29

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *