फिरोजाबाद: कांग्रेस एससी/एसटी प्रकोष्ठ के नवागत जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारी के घर संसार कार्यालय पर कांग्रेस एससी/एसटी प्रकोष्ठ के नए जिलाध्यक्ष खजांची दिवाकर का कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। संदीप तिवारी ने कहा कि खजांची दिवाकर के नेतृत्व में एससी/एसटी समाज कांग्रेस से जुड़ेगा और वह पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के आगे बढ़ने का कार्य करेंगे। स्वागत करने वालों में पूर्व कमलेश जैन, संत कुमार जाटव, रामशंकर राजोरिया, अखिलेश शर्मा, चंद्रकांत यादव, अनिल कुमार जाटव, रोहित यादव आदि रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 200

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *