फिरोजाबाद: गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा का भव्य स्वागत

फिरोजाबाद। संत शिरोमणि सद्गुरु गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से आई मंगल कलश वंदन रथयात्रा का नगला करन सिंह में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद दुर्गा मंदिर में मंगल कलश यात्रा का विधिवत पूजन किया गया। बताया गया कि काशी की पावन जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी जिले के प्रत्येक बूथ तक पहुंचाई जाएगी। यात्रा का उद्देश्य संत गुरु रविदास के सामाजिक समरसता, समानता, बंधुत्व और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 54

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *