फिरोजाबाद: एसएसपी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ साइबर क्राइम व ट्रैफिक जागरूकता पर किया मंथन

फिरोजाबाद। एसएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक कर साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने पर चर्चा की। इस दौरान साइबर क्राइम और ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित दो प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया आमजन तक सूचना पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से सही और उपयोगी जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। बैठक में इस बात पर विस्तार से चर्चा की गई कि ऑनलाइन कंटेंट के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए कैसे जागरूक किया जा सकता है।

एसएसपी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अपील की कि वे पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं और जागरूकता संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी है, जिससे अफवाहों पर रोक लगाई जा सके और लोगों को समय रहते जागरूक किया जा सके।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 370

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *