फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा बिना सूचना के हटाएं 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों को हाईकोर्ट से न्याय मिलने के बावजूद नगर निगम द्वारा अब तक बहाल नहीं किया गया। जिसको लेकर ऑपरेटरों द्वारा नगर निगम में धरना दिया जा रहा है। जिसका समर्थन भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट ने करते हुए कहा कि जब तक बहाली और बकाया भुगतान नहीं होता, तब तक वे ऑपरेटरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और जब तक ट्यूबवेल ऑपरेटरों को बहाल नहीं किया जाता, संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान भाकियू क्रांति के पदाधिकारी और ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने नगर निगम परिसर में धरना देकर नौकरी पर बहाल करने की मांग की।








