फिरोजाबाद। प्राइवेट चिकित्सा संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ राधेश्याम कुशवाह को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। जिसकी अधिकारिक घोषणा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव ने अपने रामननगर आवास पर की। सभी पदाधिकारियों ने प्राइवेट संगठन के नवागत अध्यक्ष डॉ राधेश्याम कुशवाह का फूल माला पहनाकर स्वागत भव्य स्वागत किया। इस दौरान डॉ मुकेश शर्मा, डॉ हरविलास श्रीवास्तव, डॉ केवी सिंह, डॉ पीके कुलश्रेष्ठ, डॉ डीआर वर्मा, डॉ सतीश चंद्र यादव, डॉ अशोक शेखावत आदि मौजूद रहे।








