फ़िरोज़ाबाद: एसीएमओ ने डायरिया रोको अभियान की समीक्षा

फ़िरोज़ाबाद। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में डायरिया से डर नही’ कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें 25 जून से 25 अगस्त तक चलाये गए डायरिया रोको अभियान की समीक्षा हुई।

पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) व केनव्यू के सहयोग से आयोजित बैठक में एसीएमओ डॉ. फारुख अहमद ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त चिकित्सा इकाइयों पर डायरिया केस की रिपोर्टिंग हरहाल में सुनिश्चित करें। एसीएमओ डॉ. पवन वर्मा ने कहा कि डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं, आशा संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पीएसआई इंडिया के सहयोग से प्रशिक्षित किया किया जा चुका है। इसके साथ ही डायरिया रोको अभियान के दौरान डायरिया से बचाव और प्रबन्धन हेतु प्रचार-प्रसार भी किया गया। पीएसआई इंडिया की प्रतिनिधि कोमल घई ने डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम की अब तक की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।

डीसीपीएम रवि कुमार ने बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। शहरी स्वास्थ्य समन्वयक प्रवल प्रताप सिंह ने यूपीएचसी पर बनाए गए ओआरएस एवं ज़िंक कार्नर को लेकर चर्चा की। डीपीएम भानु प्रताप सिंह ने कहा कि एचएमआईएस और ई कवच के आंकड़ों को प्रति माह अपडेट करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला महिला अस्पताल के प्रतिनिधि, चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम, फार्मासिस्ट, एचएमआईएस ऑपरेटर और सहयोगी पार्टनर के साथ ही पीएसआई इंडिया की ओर से राजेश कुमार प्रजापति, कैफुल हसन आदि उपस्थित रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 442

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *