फिरोजाबाद: नेत्र शिविर में 650 मरीजों की हुई जांच, 50 ऑपरेशन के लिए चिह्नित

-400 मरीजों को बांटे चश्मे, स्व. डॉ. विवेकानंद गुप्ता की पुण्य स्मृति में आयोजित हुआ शिविर

फिरोजाबाद। स्व. डॉ. विवेकानंद गुप्ता की पुण्य स्मृति में रामनगर स्थित पातीराम पूरनमल माथुर वैश्य धर्मार्थ ट्रस्ट भवन में छठा विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया गया। शिविर में 650 मरीजों ने पंजीकरण कराया। जांच के बाद 400 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए, जबकि 50 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया।

शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रजप्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्व. डॉ. विवेकानंद गुप्ता को श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता धर्मेंद्र ने कहा कि डॉ. गुप्ता मृदुभाषी, मिलनसार और सभ्य व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित किया। महापौर कामिनी राठौर ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शिविर में डॉ. राकेश यादवेंद्र, डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. देवांशी ने मरीजों की जांच की। चिह्नित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन जल्द कराए जाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील पैगोरिया ने की। माथुर वैश्य युवा संगठन तेजस परिवार के अध्यक्ष उदय गुप्ता ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में नानक चंद्र अग्रवाल, श्याम किशोर गुप्ता, राजेंद्र बौहरे, शिवमोहन श्रोत्रिय, कन्हैयालाल गुप्ता, रामनरेश कटारा आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 442

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *