फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर हुई निबंध प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय मंें हिंदी विभाग द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय ’राष्ट्रभाषा हिंदी की उपादेयता रखा गया। जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की कुल 45 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। छात्राओं ने हिंदी दिवस पर अपनी अभिव्यक्ति को पोस्टर के माध्यम से व्यक्त कर आकर्षक एवं संप्रेषण प्रद पोस्टर बनाए। जो कार्यक्रम के आकर्षण के केंद्र बिंदु बने। प्रभा का पोस्टर सर्वश्रेष्ठ रहा। उत्कृष्ट निबंधों को चयनित कर छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कृत होने वाली छात्राओं में निशा चौहान, कीर्ति पचौरी, जाह्नवी, नेहा, प्रभा आदि छात्राओं के निबंध उत्कृष्ट कोटि के रहे। संचालन डॉ माधवी सिंह एवं डॉ अंजू गोयल ने अपना सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस इस अवसर पर डॉ इंदिरा रानी गुप्ता, डॉ नम्रता निश्चल त्रिपाठी, डॉ संध्या चतुर्वेदी, विनीता सिंह, डॉ रितु नारंग सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 442

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *