फिरोजाबाद: नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण अभियान चलाकर फुटपाथ कराया खाली

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा घंटाघर से लेकर नालबंद चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए बेंच, ठेले, तख्त, काउंटर, बोर्ड आदि को हटाया गया।

सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने घंटाघर से लेकर नालबंद चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ घेरे हुए दुकानदारों को सामान हटाने के निर्देश दिए। वहीं ठेले वालों से भी फुटपाथ खाली कराया। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि फुटपाथ पैदल चलने वाले लोगों के आवागमन के लिए निर्धारित हैं। इन पर अतिक्रमण किए जाने से आम जनता को परेशानी होती है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

दुकानदारों से फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की गई। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त निहालचंद एवं नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 508

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *